Post Contents
महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज बस 8 मार्च को फ्री रहेगी राजस्थान रोडवेज का सफर: राजस्थान की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान रोडवेज की बसों में 8 मार्च 2023 को महिलाएं फ्री में सफर कर रही हैं। राजस्थान में आज रात से महिलाओं को रोडवेज की बसों में सफर करने के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। राजस्थान रोडवेज में महिलाएं आज रात 12:00 बजे से कल रात 12:00 बजे तक फ्री में यात्रा कर सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार ने महिलाओं को यह सुविधा दी है।
महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज बस ताजा खबर
राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान। इसके अनुसार राजस्थान की महिलाएं 8 मार्च 2023 को राजस्थान रोडवेज में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। राजस्थान रोडवेज प्रशासन से विवरण के तहत ही यात्रा की सुविधा आज रात 12:00 बजे से शुरू होगी। 12:00 बजे के बाद अगर कोई महिला यात्रा के लिए रोडवेज की बसों में टिकट लेती है तो उसे एक भी रुपया नहीं देना पड़ेगा। राजस्थान रोडवेज मैं मुफ्त यात्रा का लाभ महिलाएं 8 मार्च 2023 को रात 11:59 बजे तक उठा सकती हैं। राजस्थान रोडवेज में यात्रा की सुविधा राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर मिलेगी।
महिलाओं के लिए मुफ्त रोडवेज बस समय सीमा
राजस्थान की महिलाएं राजस्थान रोडवेज में 8 मार्च 2023 को फ्री यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं को यह सुविधा राजस्थान की सीमा के अंदर मिलेगी। यदि कोई महिला राजस्थान के बाहर शहरों में जाती है तो राजस्थान की सीमा तक का किराया उसे नहीं लिया जाएगा और उसे आगे का किराया देना होगा। राजस्थान में 7 मार्च 2023 को दुलंडी का पर्व है, इससे अगले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांव या शहर में काम करने के लिए जाएंगे। इसलिए 8 मार्च को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा यात्रियों की भीड़ रहेगी। इस बार 8 लाख से अधिक महिलाओं के यात्रा करने का रिपोर्ट है।
राजस्थान में आज रात 12:00 बजे से महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ़्त में यात्रा कर सकेंगी। राजस्थान में महिलाएं आज 7 मार्च 2023 को रात 12:00 बजे से राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा करेंगी। महिलाएं इस मुफ्त यात्रा का लाभ 8 मार्च 2023 को रात 12:00 बजे तक उठायेंगी। वहीं महिलाओं के लिए एक और बड़ा फायदा है कि 1 अप्रैल से राजस्थान रोडवेज में महिलाओं और लड़कियों को बस का हाफ हायर करना होगा।
View More post like this on WWW.FREEJOBMITRA.COM